फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने यूपी को बीमारू प्रदेश बना दिया, अब न दवा मिल रही है न इलाज: अखिलेश यादव

Sat, 28 Sep 2019 10:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के बहाने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा, अस्पतालों में मरीजों को न दवाइयां मिल रही हैं और न ही जांच हो रही है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के पद बड़ी संख्या में खाली हैं। सरकारी व्यवस्था से असंतुष्ट विशेषज्ञ डॉक्टर इस्तीफा देकर दूसरी जगह जा रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि सपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के जो कदम उठाए थे, भाजपा ने सत्ता में आते ही उन पर पानी फेरना शुरू कर दिया। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सबसे ज्यादा बदहाल हैं। डेंगू बुखार और दूसरी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है।

अस्पतालों की स्थिति इतनी खराब है कि मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। घायलों और बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सपा शासन में शुरू की गई 108 व 102 एंबुलेंस सेवा खस्ताहाल हो गई है। हालत यह है कि प्रसूताओं को अस्पताल तक रिक्शा, ठेलों या बाइक से लाने को लोग मजबूर हैं। उन्हें समय से इलाज नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'सपा ने एक रुपये के पर्चे पर मुफ्त इलाज व दवाई की व्यवस्था की थी'

उन्होंने कहा, सपा सरकार ने एक रुपये के पर्चे पर मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाई की व्यवस्था की थी। दिल, किडनी, लिवर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज का इंतजाम किया था। लखनऊ में कैंसर अस्पताल भी सपा सरकार में बनाया गया। आज भाजपा सरकार के तमाम दावों के बावजूद आयुष्मान योजना फ्लाप साबित हो रही है।

सरकारी अस्पतालों में महंगे उपकरण धूल खा रहे हैं। ढाई साल बीत गए, लेकिन भाजपा सरकार ने एक भी नया मेडिकल कॉलेज नहीं बनवाया। ट्रॉमा सेंटरों में अव्यवस्था के साथ अराजकता भी है। अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार पर किसी का ध्यान नहीं है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू प्रदेश‘ बना दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें