फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह की फांसी पर मौन रहा था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ: शिवपाल सिंह यादव

Sat, 28 Sep 2019 10:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भगत सिंह को श्रद्घांजलि देते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शहीद भगत सिंह असली राष्ट्रवादी थे। जो समाजवादी नहीं वह राष्ट्रवादी भी नहीं हो सकता। डॉ.राममनोहर लोहिया ने भगत सिंह को फांसी की सजा का विरोध किया था जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक मौन रहा था।

विज्ञापन


वह शनिवार को यहां प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुख्यालय पर भगत सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद संगोष्ठी में बोल रहे थे। संगोष्ठी ‘भगत-लोहिया व समाजवाद’ विषय पर आयोजित थी।

यादव ने कहा कि प्रसपा प्रदेश के नई पीढ़ी को ‘भगत सिंह, लोहिया व समाजवाद’ के प्रगतिशील पक्ष के बारे में बताएंगे। कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने भगत सिंह की फांसी के विरोध में बर्लिन में ‘लीग आफ नेशन’ की बैठक में सत्याग्रह किया था।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकार को भगत, आजाद, अशफाकउल्ला और डॉ. लोहिया की जयंती को यादगार तरीके से मनाना चाहिए। कहा कि प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। थाना और कचहरी में लोकतंत्र पल-पल अपमानित हो रहा है। पर, भाजपा घमंड में चूर है।

विज्ञापन

संघर्ष व गिरफ्तारी के लिए हमेशा तैयार रहें कार्यकर्ता

शिवपाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निर्णायक संघर्ष और गिरफ्तारी के लिए तैयार रहना चाहिए। देश के ऊपर सवा चार सौ अरब डॉलर का कर्ज चढ़ चुका है। उत्तर प्रदेश के बजट का नौ प्रतिशत धन सिर्फ ब्याज चुकाने में जाता है।

बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि भगत-आजाद के समाजवाद के स्वप्न को लोहिया-जयप्रकाश ने सिद्धांत का रूप दिया जिसे मूर्त रूप देने और सार्थक बहस चलाने के लिए प्रसपा प्रतिबद्ध है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लोधी और संचालन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। संगोष्ठी को रघुनन्दन सिंह काका, इरफान मलिक, प्रो. अल्पना वाजपेई, अर्चना राठौर, अरविन्द यादव, यशवर्धन सिंह, आपदाहरण, गौतम सागर राणे समेत कई लोगों ने संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें