सपा अध्यक्ष ने कहा, हमीरपुर जिले के खरौंज गांव की सावित्री वाल्मीकि ने लखनऊ आकर सपा कार्यालय में अपनी व्यथा लिखकर दी है। सवर्णों से झगड़े के कारण उनके पति भोला वाल्मीकि की पांच माह पूर्व हत्या करा दी गई थी। अब इस दलित परिवार को गांव छोड़कर जाने की धमकियां दी जा रही है। कुरारा थाने में तहरीर देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अखिलेश ने पूछा कि क्या भाजपा का यही रामराज है।