फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव: अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- झूठे वादों व धोखे से ऊब चुकी है जनता

Sun, 30 Apr 2023 02:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा के झूठे वादों से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट के लिए भाजपा जिम्मेदार है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादों और धोखे से ऊब चुकी है। इस बार जनता नगर निगम चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। नगरों में जन समस्याओं का अंबार है, न सफाई है और न जन सुविधाएं हैं। भाजपा झूठे वादे करती है।

विज्ञापन


जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकायों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट के लिए भाजपा जिम्मेदार है। जनता भाजपा के खिलाफ मतदान का मन बना चुकी है। नगरीय क्षेत्रों में भाजपा सरकार ने व्यापारियों का जिस तरह से उत्पीड़न किया है, उससे पूरा व्यापारी समाज आहत है। व्यापारी इस बार भाजपा को नगर निगम से बाहर का रास्ता दिखाकर अपने अपमान का बदला लेगा।

ये भी पढ़ें - मई के अंत तक घोषित हो सकती हैं नई बिजली दरें, सुनवाई पूरी होने के बाद समीक्षा में जुटा नियामक आयोग
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अफजाल को सजा संग अंसारी परिवार की एक पीढ़ी सियासत से OUT, भाई सिगबतुल्लाह का राजनीति से किनारा


नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और उसके नेता असमंजस में हैं। मुख्यमंत्री जी को पता ही नहीं है कि नगर निकाय चुनाव में क्या मुद्दे होते हैं अथवा वे जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे मुद्दों पर बात करते हैं, जिनका नगर निकाय चुनाव से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


पंजाब पहुंचे अखिलेश, प्रकाश सिंह को दी श्रद्धांजलि
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पंजाब के बादल गांव पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक जताया। पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों से मुलाकात की। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह से कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट भी किया कि बादल साहब के गांव में सब सूना लगा, उनके बिना...। भावभीनी श्रद्धांजलि। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय लाठर, अनुसूचित मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें