फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वाराणसी पर हमसे सौ गुना खर्च करे केंद्र सरकार'

Mon, 23 Feb 2015 12:46 AM IST
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार जितनी रकम लखनऊ और आगरा के विकास पर खर्च कर रही है, उससे सौ गुना केंद्र सरकार को वाराणसी के विकास पर खर्च करनी चाहिए। उन्होंने पर्यटन विकास में बजट की कमी आड़े नहीं आने देने का वादा भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को लामार्टिनियर कॉलेज (ब्वायज) के ग्राउंड में यूपी ट्रैवल मार्ट-2015 के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से आयोजित ट्रैवल मार्ट में 30 देशों के 79 टूर ऑपरेटर हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन साल में प्रदेश में काफी काम हुआ है। सीमित बजट होने के बावजूद पर्यटन उद्योग राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने विदेशी टूर ऑपरेटरों से मुखातिब होते हुए कहा कि जितने दर्शनीय पर्यटन स्थल यूपी में हैं, उतने देश के किसी अन्य हिस्से में नहीं।
विज्ञापन

Trending Videos

अखिलेश बोले हमारी पीढी का दोष नहीं

अखिलेश ने कहा कि पर्यटन बढ़ने से जहां रोजगार में वृद्धि होगी, वहीं पर्यटकों को भी विविधता से भरे स्थल देखने का मौका मिलेगा। प्रदेश की खूबसूरत इमारतों का विकास नहीं हो सका या किसी अफसर ने ऊंची इमारत बनाकर विरासत के महत्व वाली इमारत को दबा दिया तो इसमें हमारी पीढ़ी का दोष नहीं है।

अब इन्हें सजाने-संवारने की पूरी कोशिश की जा रही है। गोमती को भी साफ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद लखनऊ और भी सुंदर लगने लगेगा। ताजमहल के आसपास के इलाकों को भी बेहतर बनाया जा रहा है। दुनिया को पता चलना चाहिए कि ताज यूपी में है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक यूपी नौ प्रधानमंत्री दे चुका है। जिसे पीएम बनना होता है, वह यूपी में ही आता है।

इस बार तो गृह और रक्षामंत्री भी यहीं से हैं। ऐसे में अगर हम लखनऊ और आगरा पर एक रुपये खर्च कर रहे हैं तो केंद्र सरकार को वाराणसी पर 100 रुपये खर्च करने चाहिए।
विज्ञापन

इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतरी के ‌लिए हो रही खास कोशिशें

पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने यूपी में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं बताईं। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया जा रहा है। कानपुर, मेरठ और वाराणसी में भी मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है।

लखनऊ से दूसरे शहरों के लिए पहली उड़ान होली पर शुरू हो जाएगी। सचिव (पर्यटन) अमृत अभिजात ने गंगा, गोमती और यमुना के किनारे के दर्शनीय स्थलों के बारे में बताया।

टूरिस्ट गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष देवाशीष भौमिक, उत्तर प्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, फिक्की की डॉ. ज्योत्सना सूरी, चंद्र प्रकाश, टूरिस्ट गिल्ड ऑफ वाराणसी के प्रेसीडेंट एसके सिंह, राहुल चक्रवर्ती ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर मंत्री राजेंद्र चौधरी, फिल्मकार मुजफ्फर अली आदि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय कथक संस्थान के कलाकारों ने नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें