फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने पर सियासत शुरू, अखिलेश बोले- हमने शुरू करवाया काम

Thu, 25 Jun 2020 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिए जाने के बाद सियासत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा कि सपा काल में शुरु हुए कुशीनगर हवाई अड्डे को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कैबिनेट मंजूरी मिलने पर उन सबको बधाई जिन्होंने कई साल पहले ये प्रयास आरंभ किया था।

विज्ञापन


उन्होंने आगे ट्वीट करते हुए मांग की कि सपा काल में प्रारंभ हुए मेरठ, मुरादाबाद, चित्रकूट, आजमगढ़ व अन्य एअरपोर्ट को भी यथाशीघ्र अनुमति दी जाए।
 

दरअसल, गोरखपुर से 50 किलोमीटर दूर स्थित कुशीनगर पूर्वांचल को बेहतर एयर कनेक्टिविटी व विकास के अवसर तो देगा ही, भगवान बुद्ध से जुड़े धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के संपर्क में भी सुधार होगा। अंतराराष्ट्रीय सीमा से बेहद नजदीक होने के कारण यह सामरिक लिहाज से भी खासा अहम होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें