फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश बोले-सपा सरकार बनने पर आएगी खुशहाली, भाजपा को मौका नहीं देगी जनता

Sat, 23 Oct 2021 10:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जश्न मना रही है पर जनता की दीवाली फीकी हो रही है। प्रदेश में सपा सरकार बनने पर खुशहाली और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जश्न मना रही है और महंगाई से जनता की दीपावली फीकी हो रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। प्रदेश में निराशा का माहौल है।

विज्ञापन


उन्होंने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री गदगद हैं और मुख्यमंत्री आत्ममुग्ध हैं कि 100 करोड़ टीकाकरण कराके नया इतिहास रच दिया गया है। लेकिन झूठ को सच बनाने में माहिर भाजपाई यह नहीं बताते हैं कि अभी मात्र एक चौथाई आबादी को ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। ऐसे में सरकार के दावे खोखले हैं।

उन्होंने कहा कि डेंगू से हुई मौतों की भी याद भाजपा को नहीं है। ललितपुर में खाद न मिलने से लाइन में दो दिन से लगे किसान की मौत हो गई। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता निराश है। प्रदेश के युवाओं की जिंदगी में अंधेरा छाया है और महिलाएं अपमानित हो रही हैं।
विज्ञापन


व्यापारी नोटबंदी और जीएसटी के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर ही खुशहाली और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा को प्रदेश में दोबारा मौका नहीं देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें