फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले, अगर सरकार में होता तो सभी टॉपर्स को लैपटॉप देता

Sun, 03 Jun 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर वे सरकार में होते तो बोर्ड परीक्षा के सभी मेधावियों को लैपटॉप देते। शनिवार को गोमतीनगर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में उन्होंने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा,जब वे मुख्यमंत्री थे तो 12वीं पास करने वाले सभी मेधावियों को लैपटॉप देते थे। अब वे सरकार में नहीं हैं, इसके बावजूद चुने हुए मेधावियों को लैपटॉप दिए हैं। वर्तमान सरकार सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप नहीं दे रही है।

उन्होंने सरकार पर धर्म और जाति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि फूलपुर, गोरखपुर, कैराना और नूरपुर की जनता इसकी असलियत जान चुकी है। अब बाकी जनता को जवाब देना है।
विज्ञापन


एंटी रोमियो स्कवॉयड के बजाय बनाया रिवर फ्रंट
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड के बजाय रिवर फ्रंट बनवाया था। आगरा एक्सप्रेस-वे पर कोई टोल नहीं लगता था लेकिन योगी सरकार ने टोल लगाना शुरू कर दिया है। लखनऊ मेट्रो में इस समय छह हजार से ज्यादा इंजीनियर काम कर रहे हैं। यह भी सपा सरकार की देन है। मौजूदा सरकार हमारी योजनाओं का ही दोबारा उद्घाटन कर रही है।

मेधावियों को 40 लाख से ज्यादा के पुरस्कार
इस मौके पर एलपीएस प्रबंधन ने विभिन्न बोर्ड परीक्षा की मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावियों को 40 लाख रुपये से ज्यादा के पुरस्कार दिए। विद्यालय प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि कक्षा 12 के करीब 800 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया है। इनमें आईएससी 2018 की इंडिया टॉपर लिपिका अग्रवाल को एक लाख और दूसरा स्थान पाने वाली निधि प्रिया को 50 हजार का चेक दिया गया। एमएलसी राजपाल कश्यप ने लखनऊ पब्लिक प्रोफेशनल स्टडीज के कैंपस प्लेसमेंट पाने वाले 69 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें