सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पत्नी व कन्नौज की सांसद डिंपल यादव अब चुनाव नहीं लड़ेंगी। अखिलेश यादव रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में यादव महासभा के समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने सपा में परिवारवाद से इंकार किया। कहा, यदि हमारी पार्टी में परिवारवाद है तो मेरी पत्नी डिंपल यादव अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी।