फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश यादव बोले- उपचुनाव में भाजपा के लोगों ने कम प्रशासन ने ज्यादा मेहनत की

Wed, 27 Nov 2024 05:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में हुए उपचुनाव में भाजपा ने बेईमानी से जीत हासिल की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन चुनाव में भाजपा ने हमें चुनाव लड़ने की ट्यूशन दी है।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि कटेहरी का परिणाम शासन-प्रशासन ने छीना है। यह सपा की जीती हुई सीट थी जिसे भाजपा ने बेईमानी से जीता है। जब भाजपा को लगा कि खुद नहीं जीतेंगे तो अफसरों को आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें चुनाव लड़ने का नया तरीका सिखाया है। कोचिंग दी है। हमारी सरकार आने पर हम अफसरों को देखेंगे। उन्होंने कहा कि इन चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कम प्रशासन ने ज्यादा वोट डाला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव लखनऊ और दिल्ली के बीच की लड़ाई थी, जिसमें लखनऊ को दिखाना था कि हम जीत गए। इस चुनाव में लोकतंत्र और संविधान पर चोट की गई। एनटीपीसी और निजी कंपनियों के सीएसआर का उपयोग कर जिले में स्कूटी और सिलाई मशीन बांटी गई। प्रधान और कोटेदार के साथ क्या हुआ सबको पता है।



संभल की घटना को साजिश बताते हुए कहा कि जिस तरह कुछ लोग माहौल खराब कर दिल्ली तक पहुंचे। अब उसी राह पर यूपी में चलने की कोशिश हो रही है। अखिलेश ने सुप्रीम कोर्ट से मामले का स्वतः संज्ञान लेने की मांग की। कहा कि चुनावी बेईमानी से ध्यान हटाने के लिए भी संभल कांड कराया गया। दूसरे सर्वे में भाजपा के लोग नारे लगाते चल रहे थे उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें