फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को समाजवाद समझने की जरूरत, हमारी लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है

Sat, 28 May 2022 04:40 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम भाजपा से लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें समाजवाद को समझने की जरूरत है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को समाजवाद समझने की जरूरत है। हमारी लड़ाई सिर्फ राज्य बचाने की नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में संस्थानों पर हमला किया जा रहा है। लोकतंत्र संस्थानों के सहारे ही चल सकता है। हमारी लड़ाई सिर्फ राज्य को बचाने की नहीं है बल्कि हम लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद हमारे संविधान का महत्वपूर्ण अंग है। भाजपा को इसे समझना चाहिए।


 

अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं यूपी में
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक थाने चला रहे हैं। अखिलेश कहा कि सरकार विभिन्न मुद्दों पर विफल रही है। मंडी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है। नीति आयोग के आंकड़े यूपी की सच्चाई बता रहे हैं। स्कूलों में अभी तक किताबें नहीं दी गईं। बच्चों को यूनिफार्म और जूते-मोजे भी नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं की खरीद नहीं की। बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिलीभगत कर गेहूं खरीदवा दिया। अब आटा महंगा करा दिया। उन्होंने कहा कि दारोगा भर्ती पेपर लीक हुआ सौ से ज्यादा लोग पकड़े गए। यूपीएसएसएससी की लोअर सबऑर्डिनेट और ट्यूबवेल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए। यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस के पर्चे गलत बंटे। ग्राम्य विकास की भर्ती में धांधली हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पुलिस की पिटाई कर रहे हैं। उन्नाव में दुष्कर्म के बाद हत्या विचलित करने वाली घटना है। जनता पर पुलिसिया अत्याचार की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। बागपत में दबिश के दौरान पुलिस उत्पीड़न की वजह से मां-बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। ऐसा पहले ऐसा किसी सरकार में नहीं हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें