फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले, भाजपा सरकार की न तो नीतियां सही और न ही नीयत

Wed, 21 Oct 2020 08:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की न तो नीतियां सही हैं और न ही नीयत। नतीजतन प्रदेश के विकास का पहिया थम गया है। समाजवादी सरकार के कामों में हेराफेरी करके वह अपना चेहरा बचाती आ रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को कहा कि लखनऊ में कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास 2013 में समाजवादी सरकार ने किया था। सपा की सोच थी कि दिल, किडनी, लीवर व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इलाज लखनऊ में ही मिले।

संपन्न लोग मुंबई, दिल्ली या चेन्नई में इलाज कराने जाते हैं, लेकिन आम लोगों को उपचार नहीं मिल पाता है। इसी को ध्यान में रखकर 20 दिसंबर 2016 को सपा सरकार ने कैंसर अस्पताल का लोकार्पण कर दिया था।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने सपा का काम अपने नाम करने की आदत का हास्यास्पद प्रदर्शन करते हुए 20 अक्टूबर को सीजी सिटी स्थित कैंसर अस्पताल के लोकार्पण का लोकार्पण कर दिया। उन्होंने पूर्व सरकार का कृतज्ञता के साथ स्मरण भी नहीं किया। यह कौन सी नैतिकता है ?

विज्ञापन

'तीन वर्षों तक कैंसर अस्पताल में मरीजों का इलाज ही नहीं होने दिया'

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हकीकत यह है कि भाजपा सरकार ने साढ़े तीन वर्षों तक कैंसर अस्पताल में मरीजों का इलाज ही नहीं होने दिया। चौथे वर्ष में ओपीडी शुरू की है।

भाजपा सरकार अगर पहले ही काम शुरू करा देती तो कितने मरीजों का इलाज हो गया होता। मुख्यमंत्री संवेदनशील होते तो तीन सालों में इलाज न हो पाने से कैंसर मरीजों की मौतों का प्रायश्चित अवश्य करते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें