अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार ने जनता को नाउम्मीद कर दिया है। उसका सुख-चैन बढ़ते अपराधों ने छीन लिया है। महंगाई, बेकारी से सभी त्रस्त हैं। लोगों को अब अच्छे दिन आने की कतई उम्मीद नहीं रह गई है। भाजपा के झूठे वादों की सच्चाई लोग जान गए हैं। अब सबकी उम्मीद सन 2019 से ही बंधी है।
अखिलेश को बांधी राखी
अखिलेश यादव को राजस्थान से आई जयपुर की जिला पंचायत सदस्य वंदना यादव तथा जया यादव, अखिल भारतीय जन कल्याण संस्थान की अध्यक्षा गुजराती ने राखी बांधी। उनके साथ अमल किशोर यादव, नाथू लाल यादव और महेंद्र कुमार यादव भी थे।