फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम पर अखिलेश के बयान ने बदली सियासत!

Thu, 21 Aug 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की निगाह में कैबिनेट मंत्री आजम खां से ज्यादा भरोसेमंद कोई नेता नहीं है। अपने मन की यह बात मुख्यमंत्री ने खुद बयां की।
विज्ञापन


हालांकि वह अमर सिंह से बढ़ती नजदीकियों के सवाल को टाल गए। नसीहत दी कि मीडिया को इन सवालों में उलझने के बजाय बिजली, पानी व सड़क के बारे में पूछना चाहिए।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को कन्नौज के छिबरामऊ के अटिया गांव में छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान हरिवंश सिंह कुशवाहा के परिजनों को आर्थिक मदद देने आए थे।
विज्ञापन

आजम पर शक नहीं

हेलीपैड पर मीडिया से बातचीत में आजम खां की नाराजगी के सवाल पर अ‌खिलेश बोले कि आजम खां पर किसी भी तरह की शक की गुंजाइश नहीं है।

वह पार्टी और देश के लिए भरोसेमंद हैं। अमर सिंह से सपा प्रमुख की बढ़ती नजदीकियों के सवाल पर मुस्करा कर रह गए। बोले इन सवालों के बजाय सड़क, बिजली और पानी के बारे में पूछों।

दोबारा पूछने पर उल्टी पत्रकारों से सवाल किया कि आखिर आप अमर सिंह की चिंता क्यों करते हो? प्रदेश में हुए दंगे के प्रश्न पर मुख्यमंत्री के चेहरे पर गंभीरता दिखी।
विज्ञापन

बदायूं मामले पर कहा ‌रिपोर्ट का इंतजार करें

प्रदेश में हुए दंगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां कहीं भी घटना हो रही है सरकार कार्रवाई कर रही है। फैजाबाद के मामले की जांच चल रही है। सच्चाई सामने आएगी।

उन्होंने बदायूं प्रकरण पर भी जांच रिपोर्ट आने तक धैर्य रखने की बात कही। कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। विकास के मामले में वह बोले कि बहस तो सड़क, बिजली और पानी पर होनी चाहिए। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

सरकार का पूरा ध्यान प्रदेश के विकास को गति देने में लगा है। नेशनल हाइवे जीटी रोड की दुर्दशा के प्रश्न पर बोले कि यह प्रदेश सरकार के आधीन नहीं, बल्कि इसे केंद्र सरकार को देखना चाहिए। वह स्वयं चाहते हैं जीटी रोड की हालात सुधरें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें