फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा : भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही लेंगे दम, सपा की राज्य कार्यकारिणी में 17 सचिवों की घोषणा

Wed, 23 Aug 2023 05:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया है। भाजपा कायरों की जमात है। अब सपा की ताकत के सामने भाजपा का घमंड चकनाचूर हो जाएगा। समाजवादी पार्टी, इंडिया गठबंधन और पीडीए मिलकर भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने में कामयाब होगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही समाजवादी पार्टी दम लेगी। इस बार भाजपा की कोई साजिश कामयाब नहीं होगी। वर्ष 2022 में साजिश करके भाजपा ने समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनने दी थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा के सफाया करने का जिम्मेदारी सपा निभाएगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक में अपने विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया है। भाजपा कायरों की जमात है। अब सपा की ताकत के सामने भाजपा का घमंड चकनाचूर हो जाएगा। समाजवादी पार्टी, इंडिया गठबंधन और पीडीए मिलकर भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने में कामयाब होगी।

अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. इकबाल कादरी ने कहा कि मुल्क के हालात बद-से-बदतर होते जा रहे हैं। भाजपा के कारण संविधान को खतरा पैदा हो गया है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था को बर्बाद करने के साथ नौजवानों के जीवन में अंधकार ला दिया है। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा कि बुनकरों-दस्तकारों और गरीबों की हिमायत सिर्फ समाजवादी पार्टी करती है।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद एचटी हसन, महाराष्ट्र के विधायक अबू आसिम आजमी, राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, विधायक अताउर्रहमान, एमएलसी जासमीर अंसारी, मुहम्मद रिजवी, सैयदा खातून, मुहम्मद हसन रूमी, सरदार देवेंद्र सिंह खालसा, पादरी पंकज राज मलिक उपस्थित रहे।

केके श्रीवास्तव बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव
समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव को बनाया गया है। वह सपा मुख्यालय में निर्वाचन संबंधी कार्य देखते हैं। उनके अलावा राज्य कार्यकारिणी में 16 अन्य सचिवों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को कर दी। लखनऊ से दिनेश सिंह, बनारस से आनंद सिंह, बाराबंकी से सरताज चौधरी और सहजराम वर्मा, बरेली से शुभलेश यादव, प्रयागराज से केके श्रीवास्तव, देवरिया से राजेन्द्र कुमार मौर्य और विजय कुमार यादव, शाहजहांपुर से नीरज मौर्य, गाजीपुर से चंद्रिका यादव, प्रयागराज से नरेन्द्र सिंह मेजा, जौनपुर से विवेक रंजन यादव, मेरठ से हरिभूषण खटिक, वाराणसी से सुबाष राजभर, मुरादाबाद से फिरासत हुसैन गामा, जौनपुर से राजेश विश्वकर्मा, मऊ से जयप्रकाश यादव को जगह दी गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें