फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Cabinet : राम जन्मभूमि मंदिर तक फोर लेन, रास्ते के भवन भी संवारे जाएंगे, बंधा मार्ग पर खर्च होंगे 419 करोड़

Wed, 23 Aug 2023 05:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कैबिनेट ने अयोध्या में एबी बंधा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए संशोधित लागत को मंजूरी दे दी है। 16.57 किमी लंबे इस मार्ग को फोरलेन करने पर 419 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग एनएच-27 से निकलकर दशरथ समाधि को जोड़ते हुए स्टेट हाईवे-30 में मिलता है।
विज्ञापन
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक लोग बिना किसी दिक्कत के फोर लेन से पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार फोर लेन के साथ ही साथ इस मार्ग के सभी भवनों को एक रंग-एक रूप में संवारेगी। कैबिनेट ने मंगलवार को मंदिर पहुंच मार्ग सहादतगंज-नया घाट मार्ग के 12 किलोमीटर (रामपथ) का पुनरीक्षित बजट अनुमोदित कर दिया है।

विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार 12.940 किमी के रास्ते के भवनों के फ्रंट को आकर्षक तरीके से एक रूप में बनाया जाएगा। वैदिक वास्तुशास्त्र पर आधारित तरीके से इनको संवारा जाएगा। ताकि इधर से गुजरने वाले पर्यटकों को पूर्व की श्रीराम की अयोध्या का एहसास हो। कैबिनेट ने इसके लिए 84493.56 लाख पुनरीक्षित बजट को स्वीकृति दी है। इसमें केंद्र सरकार की सहभागिता नहीं है। यह काम 31 दिसंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। प्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने में सुविधा होगी ओर अयोध्या की भव्यता और दिव्यता बढ़ेगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा भी होगी।

उधर, कैबिनेट ने अयोध्या में एबी बंधा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए संशोधित लागत को मंजूरी दे दी है। 16.57 किमी लंबे इस मार्ग को फोरलेन करने पर 419 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग एनएच-27 से निकलकर दशरथ समाधि को जोड़ते हुए स्टेट हाईवे-30 में मिलता है। कई तीर्थ स्थलों को जोड़ता है। सड़क के फोरलेन बन जाने से निर्माणाधीन थीम पार्क, अंतर्राष्टीय बस स्टैंड, भगवान श्रीराम की प्रस्तावित 251 मीटर ऊंची मूर्ति स्थल तक आवाजाही में काफी आसानी होगी। इसका उपयोग बाईपास के रूप में भी हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें