फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले: हाथरस में जो हुआ वह दर्दनाक, सरकार और प्रशासन की लापरवाही से हुआ यह हादसा

Thu, 04 Jul 2024 12:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav on Hathras Incident:अखिलेश यादव ने हाथरस में हुई घटना पर दुख प्रकट किया है। साथ ही इस घटना पर शासन और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। 
 
विज्ञापन
Akhilesh Yadav - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस में हुए हादसे को बहुत दर्दनाक व दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की पूरी लापरवाही है। सरकार और प्रशासन को पता है कि जब कभी इस तरह के कार्यक्रम होते हैं, बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सरकार के पास जानकारी थी, इसके बावजूद जरूरी इंतजाम नहीं किए गए। जो जानें गई हैं, उसकी जिम्मेदार सरकार है।

विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जानें बच सकती थी लेकिन सरकार एंबुलेंस और गाड़ियों की व्यवस्था नहीं कर पाई। जो घायल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिला। न दवाएं मिलीं और न ही ऑक्सीजन। लोगों को बचाने का कोई इंतजाम नहीं था। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दुनिया में विश्व गुरु बन जाने की बात करती है पर सच्चाई यह है कि सरकार आपातस्थिति में लोगों को ठीक से इलाज नहीं दे सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कैसी अर्थव्यवस्था है कि जहां न अस्पताल है और न ही इलाज व दवाई की सुविधा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाथरस सत्संग में अगर अनुमति 50 हजार लोगों के पहुंचने की थी। अगर इससे ज्यादा लोग आए तो प्रशासन क्या कर रहा था। लोगों को रोका क्यों नहीं। प्रशासन ने फोर्स और बैरिकेडिंग क्यों नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें