फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: बदहाल हैं यूपी के आलू किसान, खुदाई न करके जोत रहे हैं खेत में; सरकार करे उनसे सीधी खरीद

Mon, 23 Mar 2026 09:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में इस वर्ष हुई आलू की बंपर पैदावार के बाद किसानों को आलू का सही रेट न मिलने से चिंता जताई है। 
 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में किसान बर्बाद हो गया है और आलू उत्पादकों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा और एटा समेत कई जिलों में किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि किसानों ने आलू की खुदाई तक नहीं कराई और ट्रैक्टर से फसल जोत दी।

विज्ञापन


गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने आलू खरीद का वादा किया था, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया कि इसके लिए कितना बजट तय किया गया। अखिलेश यादव ने निवेश को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एमओयू के जरिए हुए निवेश में कितना जमीन पर उतरा, किस औद्योगिक नीति के तहत निवेश आया और कितने लोगों को रोजगार मिला, इसका जवाब सरकार दे।

उन्होंने महंगाई और रसोई गैस संकट को लेकर कहा कि एलपीजी सिलिंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। दोषियों को बचाया जा रहा है, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें