फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्कीपुर उपचुनाव: 'गन पॉइंट पर गड़बड़ हो तो जो निर्णय लेना हो लें...', अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को दी खुली छूट

Sun, 12 Jan 2025 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को खुली छूट दी है। कहा कि ' यदि गन पॉइंट पर गड़बड़ हो तो कार्यकर्ताओं को जो निर्णय लेना हो लें...'।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लोगों को संबोधित किया। कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 'धर्म से ज्यादा रोटी की जरूरत है। गरीब को धार्मिक बात समझाना गलत होगा'।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर सरकार को घेरा। कहा कि मिल्कीपुर चुनाव में गन पॉइंट पर गड़बड़ की गई तो मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहूंगा, उस समय जो फैसला ले सकते हैं लें। 

मजबूत दल का साथ दिया जाना चाहिए

सपा मुखिया ने कहा कि इस बात को अपने मन में रखें, इंडिया गठबंधन मजबूत है और मजबूत रहेगा। जिस राज्य में भाजपा के खिलाफ जो क्षेत्रीय दल मजबूत है, उसका साथ दिया जाना चाहिए।

Trending Videos
विज्ञापन

कन्नौज हादसे पर सरकार को घेरा

इससे पहले सपा मुखिया ने कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि, रेलवे विभाग का हादसा भाजपा के महा भ्रष्टाचार के महालालच के कारण हुआ है। उन्होंने कमीशन लेकर ठेका देने का आरोप लगाया। 

कहा कि ठेकेदार ठेका लेकर किसी और को ठेका दे देते हैं। बिना काम किए अपना लाभ कमाकर निकल जाते हैं। ऐसे में आधे से भी कम बचे पैसों में थर्ड क्लास जानलेवा निर्माण कार्य ही होंगे। जिनमें न तो क्वॉलिटी होगी, न ही सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाएगा। 
 

घायल के परिवारों को तत्काल मुआवजा दे सरकार

अखिलेश ने कहा कि इसी के चलते गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों की बुरी तरह उपेक्षा होती है। जिसके परिणामस्वरूप ऐसे हादसे होंगे। सपा मुखिया ने मांग की है कि भाजपा सरकार इस हादसे का जिम्मेदार अपने को मानते हुए, घायल के परिवारों को तत्काल मुआवजा देने का एलान करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें