चार बार उत्तर प्रदेश और एक बार उत्तराखंड की बागडोर संभालने वाले नारायण दत्त तिवारी अगर वर्ष 2004 में लोकसभा का चुनाव लड़ते तो निश्चित ही देश के प्रधानमंत्री बनते।
तिवारी को उनके 89वें जन्म दिन पर बधाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि तिवारी पार्टी और जातिवाद से ऊपर हैं।
उत्तराखंड के लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं, पर उनको ज्यादा प्यार उत्तर प्रदेश के लोग करते हैं।
एनडी के सरकारी आवास पर शनिवार को आयोजित समारोह में उनकी पत्नी उज्ज्वला तिवारी व पुत्र शेखर तिवारी के साथ ही तमाम सगे-संबंधी और मित्रगण उपस्थित रहे।
मेयर डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री अम्मार रिजवी, अरुणाचल के पूर्व राज्यपाल माताप्रसाद के साथ ही अन्य गणमान्य लोगों ने एनडी को जन्म दिन की बधाई देने के साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की।