समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में ये बयान दिया है कि 2022 में मैं चाचा को राज्यसभा का टिकट दे दूंगा।
विज्ञापन
2 of 7
akhilesh yadav
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में परिवार के बिखरने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि किसी का भी परिवार नहीं टूटना चाहिए। हमारा परिवार भी नहीं टूटा है। कुर्सी थी तो झगड़ा था। अब कुर्सी नहीं तो कोई झगड़ा नहीं।
विज्ञापन
3 of 7
akhilesh yadav and shivpal yadav
- फोटो : amar ujala
चाचा शिवपाल यादव से रिश्ते को लेकर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कोई मनमुटाव नहीं है। हम होली पर मिले थे। मैंने उनके पैर छुए और उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया।
राज्यसभा की सीट न देने के सवाल पर बोले कि मैं आप सबको यकीन दिलाता हूं कि 2022 में चाचा शिवपाल सिंह यादव को मैं राज्यसभा का टिकट दे दूंगा। वो राज्यसभा में रहेंगे तो काफी चीजें बेहतर हो जाएंगी।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि नेता जी ने मुझे किसी भरोसे से ही मुख्यमंत्री बनाया। क्या मैं खरा नहीं उतरा। नेता जी ने मुझे जो आदेश दिया मैंने पूरा किया। 23 महीने में एक्सप्रेस वे बनवाकर नेता जी से उद्घाटन करवाया, जहां लड़ाकू विमान भी उतर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
akhilesh yadav and yogi
- फोटो : amar ujala
नवरात्रि का व्रत रखूंगा और फोटो भी ट्वीट करूंगा
अखिलेश यादव ने कहा कि मैं हिंदू हूं लेकिन बैकवर्ड हिंदू हूं और इसका मुझे गर्व है। मैं भी व्रत रखता हूं लेकिन कभी इसका प्रचार नहीं करता। अखिलेश बोले कि कि बीजेपी ये तय नहीं करेगी कि मैं किस भगवान की पूजा करूं और किसी नहीं। इस बार मैं भी नवरात्रि का व्रत रखूंगा और फोटो भी ट्वीट करूंगा।
नौकरी दे नहीं सकते इसलिए छात्रों को पास ही नहीं होने दे रहे
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि ये लोग नौकरी दे नहीं सकते इसलिए छात्रों को पास ही नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप की तरह ही यहां भी ओपन बुक परीक्षा होनी चाहिए।