फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- केंद्र के 11 साल और यूपी के नौ साल के काम का हिसाब दे सरकार, भाजपा पर जमकर बरसे

Mon, 09 Jun 2025 02:43 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र के 11 और यूपी के 9 साल मिलाकर भाजपा को 20 साल के काम का हिसाब देना चाहिए। यूपी में कमीशन के लिए झगड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को केंद्र के 11 वर्ष और प्रदेश सरकार के नौ साल कुल 20 वर्षों के काम का लेखाजोखा देना होगा कि जनता के लिए क्या किया?
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल के कार्यकाल को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए उन्होंने जनता के लिए क्या किया? 

उन्हें बताना चाहिए कि शिक्षा के क्षेत्र में क्या किया? बेरोजगारी कितनी कम हुई? कितने रोजगार दिए हैं? प्रदेश में कितना निवेश आया है। यूपी में डबल इंजन की सरकार कही जाती है पर यहां पर क्या हालात हैं। सभी एक दूसरे से टकरा रहे हैं। कमीशन के लिए झगड़ा हो रहा है। एक आईएएस अधिकारी को अंडरग्राउंड होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस गांव को गोद लिया था उसका विकास नहीं हो सका है। उस गांव की तस्वीर नहीं बदली है तो कहीं न कहीं सरकार के कामकाज पर सवाल उठते हैं। मुख्यमंत्री योगी फसलों का एरिअल सर्वे कर रहे हैं। उन्हें किसानों के सामने जाना चाहिए और उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें