फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फर्जी आय-जाति... जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड बनाने का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 02:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में फर्जी आय-जाति... जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड बनाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह नेपाली नागरिकों को भी सुविधा देता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में नेपाल सीमा से सटे इलाकों में फर्जी जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र सहित आधार कार्ड बनाने का खुलासा हुआ है। सोमवार को एसओजी टीम व सिरसिया पुलिस ने संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने का उपकरण, नकदी व आधार सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। इसके खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सिरसिया थाना क्षेत्र में छह साल से कूटरचित तरीके से जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनाया जा रहा है। एक युवक स्कूली बच्चों सहित नेपाली लोगों का भी फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के सहारे आधार कार्ड बना रहा है। इसके बदले वह मोटी रकम वसूल करता है। 

टीम ने पंडित अर्जुन प्रसाद पब्लिक स्कूल बालापुर में छापेमारी की 

इस पर एसओजी प्रभारी ने थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय के साथ मिलकर क्षेत्र के पंडित अर्जुन प्रसाद पब्लिक स्कूल बालापुर में छापेमारी की। वहां से एक युवक को गिफ्तार किया। गिफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के लालपुर कुशमहवा के मजरा तकिया निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा पुत्र कपिल मुनि मिश्रा के रूप में हुई। 

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो लैपटॉप, दो मोबाइल, एक प्रिंटर, दो फिंगर स्कैनर, दो जन्म प्रमाण पत्र, 11 आधार कार्ड, आठ बैंक पासबुक, सात आधार एनरोलमेंट स्लिप व 20400 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले से बने आधार कार्ड को अपडेट करता है। साथ ही गलत तरीके से आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र भी बनाता है।

गूगल की मदद से बनाता था आधारकार्ड व प्रमाणपत्र

एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि गिरफ्तार प्रवीण कुमार मिश्रा सीआरएस नामक प्रिंट पोर्टल पर आईडी बनाकर जन्म प्रमाणपत्र बनाता था। वहीं गूगल व यूआईडीएआई के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड बनाता व संशोधित करता था। इसके बदले में अच्छा पैसा लेता था। आरोपी यह काम वर्ष 2019 से कर रहा है। 

विज्ञापन


आरोपी अपने सहयोगी के साथ मिलकर कुछ लोगों (जिनकी संपत्ति नेपाल व भारत दोनों जगह है), का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र व निवास प्रमाणपत्र बनाकर आधार कार्ड बना चुका है। उसी के आधार पर लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री भी करवाई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। वहीं उसके सहयोगियों की तलाश कराई जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें