फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले- बुलडोजर दिमाग से नहीं स्टेयरिंग से चलता है, जनता स्टेयरिंग बदल देगी

Wed, 04 Sep 2024 02:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने बुलडोजर को लेकर जो निर्णय दिया है क्या वो इस पर माफी मांगेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि बुलडोजर के पास दिमाग नहीं होता है वो स्टेयरिंग से चलता है। जनता कब स्टेयरिंग बदल दे कोई नहीं जानता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली वाले कब स्टेयरिंग बदल दें कोई नहीं जानता है। बता दें कि बुधवार को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता। इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव बुधवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जिस तरह से बुलडोजर चलाया है उससे अब बुलडोजर नहीं चल सकता है। कोर्ट ने कहा है कि यह संवैधानिक नहीं है तो क्या वो अब माफी मांगेंगे। लखनऊ के होटल में आग लगी थी तब क्या बुलडोजर की चाबी खो गई थी। वहीं, अपने बयान कि सत्ता में आने पर बुलडोजर का रुख गोरखपुर की तरफ मोड़ देंगे... पर अखिलेश ने कहा कि इसमें गलत क्या है? जितनी भी गैर कानूनी इमारतें बनी हैं उन पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया जा रहा है? लखनऊ के होटल में आग लगी थी तब क्या बुलडोजर की चाबी खो गई थी।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी, एक प्रदर्शनकारी हुआ बेहोश


शिक्षकों के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है सरकार
69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय सबसे ज्यादा कोई परेशान हैं तो वो शिक्षक हैं। हाईकोर्ट ने सूची रद्द कर दी है अब सरकार उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें