फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अखिलेश यादव ने किया पूर्व एमएलसी की जीवनी का विमोचन

विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते अ​खिलेश यादव।
विज्ञापन
लखनऊ। विधान परिषद की पूर्व सदस्य कांति सिंह की जीवनी छूना है आसमान का सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विमोचन किया। गोमतीनगर स्थित होटल में हुए आयोजन में भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि किताब का शीर्षक ही बताता है कि जीवन भर संघर्ष करना होता है, क्योंकि आसमान कभी पूरी तरह छुआ नहीं जा सकता। कांति सिंह के पति सपा सांसद डाॅ. एसपी सिंह ने कहा कि यह पुस्तक उन तमाम महिलाओं के लिए संदेश है, जो जीवन में संघर्ष कर रहीं हैं। इस माैके पर पुस्तक की लेखिका रेनू सैनी, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चाैधरी, सांसद आरके चाैधरी के साथ ही सुशील कुमार, हर्षित सिंह, शिखर पाल सिंह और गरिमा सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें