फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विभाग से गायब पत्रों को खोजें अफसर, संपत्ति विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को संपत्ति विभाग की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि संपत्ति विभाग की लापरवाही से कई मामलों में नगर निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभाग से गायब पत्रों को तलाशने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

महापौर ने सभी लेखपालों से कहा कि न्यायालयों में लंबित मुकदमों की सूची तत्काल प्रस्तुत करें। विशेष रूप से पीपीई एक्ट के अंतर्गत चल रहे मामलों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट दें। पीपीई एक्ट से संबंधित सभी केसों की तिथिवार सूची भी मांगी गई है।
बैठक में महापौर ने यह आरोप भी लगाया कि उनके कार्यालय से संपत्ति विभाग को भेजे गए कई पत्र विभाग में गायब हो गए हैं और संबंधित लेखपालों तक पहुंचे ही नहीं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इन पत्रों को खोजें। यह भी सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई भी पत्र लापता न हो। महापौर ने निर्देश दिए कि पिछले दो वर्षों में माननीयों के माध्यम से जो भी शिकायती पत्र नगर निगम या संपत्ति विभाग को भेजे गए हैं, उनकी स्थिति की पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंपी जाए। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें