फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमला: अखिलेश यादव की मांग, आतंकी घटना के मृतक आश्रितों को 10-10 करोड़ और नौकरी दे सरकार

Sun, 27 Apr 2025 10:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहलगाम हमला सरकार की विफलता के कारण हुआ है। अब तो लोग पहलगाम के साथ ही पुलवामा को भी याद करने लगे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को दस-दस करोड़ रुपये देकर मदद करे और परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी दे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विफलता छिपाने के लिए दूसरों को बदनाम कर रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


सपा मुख्यालय पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि देश जानना चाहता है कि आतंकी पहलगाम पहुंचे कैसे? इस देश का बच्चा-बच्चा जान गया है कि सरकार की विफलता से जम्मू-कश्मीर में इतनी बड़ी घटना हुई है। सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए थे। घटना के बाद घायलों को समय से मदद नहीं मिली। अब तो जनता पहलगाम के साथ पुलवामा की भी चर्चा कर रही है।

ये भी पढ़ें - पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, दो दिन में 14 मदरसे सीज किए गए


भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पाई पानी की टंकी
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने संस्थाओं को कमजोर किया है। संस्थाओं में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों पर दबाव बनाकर भाजपा के लोग अन्याय करा रहे हैं। भाजपा सरकार ने यूपी में दूसरे राज्यों के अधिकारी लगाए हुए हैं। ये सब प्रदेश में भ्रष्टाचार कर यहां का पैसा ले जाकर अपने राज्यों में निवेश कर रहे हैं। पिछले दिनों पता चला था कि उत्तराखंड में कई सौ करोड़ रुपया पकड़ा गया था। एक अधिकारी ने 40 से ज्यादा फ्लैट खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में इतना भ्रष्टाचार है कि लखीमपुर खीरी में पानी की टंकी भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पाई और फट गई। सीएम को इस भ्रष्टाचार की जानकारी ही नहीं दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें