फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा भाजपा से मुक्ति चाहते हैं झूठे एलान नहीं, बजट में सच छोड़कर सबकुछ: अखिलेश यादव

Fri, 01 Feb 2019 02:08 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के बजट को दिखावटी व झूठा करार दिया है। अखिलेश ने ट्वीट किया कि एक साल के बजट में 10 साल आगे की बात करना झूठी है। इस बजट में बहुसंख्यक भूमिहीन किसानों व श्रमिकों के लिए इसमें कुछ भी राहत नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाँच सालों की प्रताड़ना और पीड़ा के बाद देश के किसान, व्यापारी-कारोबारी, बेरोज़गार युवा अब भाजपा से मुक्ति चाहते हैं, दिखावटी ऐलान नहीं।

इसके पहले किए गए ट्वीट में अखिलेश ने लिखा था अब से कुछ ही देर में ऐसा बजट आने वाला है। जिसमें सच छोड़कर सब होगा।
 


उन्होंने ट्वीट किया कि 'जब हर क्षेत्र में देश गया घट, तो क्या करोगे ला कर बजट।' तैयार हो जाइए आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें ‘सच’ को छोड़कर सब कुछ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने इस बजट को गरीबों, किसानों, नौजवानों व महिलाओं का बजट करार दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें