फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Session: अखिलेश बोले- मुझे डर है कि कहीं आजम की यूनिवर्सिटी से बम या एके-47 न बरामद कर ली जाए

Wed, 21 Sep 2022 07:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार आजम खां को घेरने की कोशिश कर रही है। मुझे डर है कि कहीं उनकी यूनिवर्सिटी से बम और एके-47 न बरामद कर लिए जाएं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह उप मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले युवक के पास बम मिलना बताते हुए उसे जेल भेज दिया गया कहीं ऐसी ही कार्यवाही सपा विधायक आजम खान के यहां न हो। बुधवार को समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत सपा विधायक आजम खान के खिलाफ पुलिस की ओर से की जा रही झूठी कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


सपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आजम खान सदन के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं। वह प्रदेश सरकार में मंत्री के साथ सांसद और राज्यसभा सदस्य भी रहे है। आजम खान ने रामपुर में जो विश्वविद्यालय बनाया था उसे तबाह करने के लिए विश्वविद्यालय पर झूठे आरोप लगाने के साथ आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे पर भी फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आजम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी जमानत रद्द कराने के लिए अब उन पर गवाहों को धमकाने का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

आजम के विश्वविद्यालय परिसर से पुरानी मशीनों के उपकरण की बरामदगी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जेल में भी आजम खान और उनके परिवार के साथ गलत व्यवहार किया गया, उन्हें जेल में अंग्रेजों की तरह प्रताड़ना दी गई। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान को जानबूझकर फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस तरह की कार्रवाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आजम खान के खिलाफ जो मुकदमा  दर्ज कराया है वह उनके ही सजातीय व्यक्ति ने दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि आजम के खिलाफ दर्ज मुकदमों में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। मामले अदालत में विचाराधीन होने के कारण वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें