फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश ने दिया आरोपों का जवाब, कहा- नहीं किया भेदभाव

Sun, 26 Feb 2017 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हमने विकास में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया।
विज्ञापन


लखनऊ में मीडिया को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने चाहे लैपटॉप हो या कन्या विद्या धन योजना के वितरण में किसी की जाति या धर्म देखकर उसे योजना का लाभ नहीं दिया। सीएम ने कुछ छात्र एवं छात्राओं के नाम पढ़कर भी सुनाए।

वहीं, उन्होंने गोंडा में नकल कराने के लिए टेंडर निकाले जाने के पीएम मोदी के आरोपों पर कहा कि जिन बच्चों को लैपटॉप व कन्या विद्या धन दिया गया वो सभी अपनी मेहनत से पास हुए हैं। इस बार के चुनाव में मोदी जी को इस बात का जवाब मिल जाएगा।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि मोदी जी यूपी में प्रचार के लिए जहां भी जाते हैं, जिस जिले में जाते हैं। कम से कम वो ये भी बताएं कि अपने तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने उस जिले के लिए क्या किया। अखिलेश ने रमजान व दिवाली पर बिजली देने में भेदभाव के आरोप पर कहा कि हमने हर त्यौहार में लोगों को बिजली दी।

30 महीने में गाजीपुर तक ले जाएंगे हाइवे

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमने एक्सप्रेस वे बनवाया है और वादा करते हैं कि अगर हमारी सरकार बनती है तो 30 महीने में इस हाइवे को गाजीपुर तक ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमने किसानों को मुफ्त सिंचाई दी। खाद के लिए अब उन्हें लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ता है। समाजवादी पेंशन दी, अब प्रधानमंत्री जी बताएं कि उन्होंने अपने तीन साल के कार्यकाल में किसानों के लिए क्या किया?

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों का कर्ज माफ करने की बात करते हैं तो हरियाणा के किसानो का कर्ज क्यों नहीं माफ करते हैं। वो सिर्फ यहां वोट लेने के लिए किसानों की बात कर रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अपने तीन साल के कामकाज का हिसाब दें, हम अपने पांच साल के काम का हिसाब दे रहे हैं। लेकिन वो कहते हैं कि हम 2019 में जनता को हिसाब देंगे। सच तो ये है कि उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है।
विज्ञापन

मोदी से विकास पर बहस के लिए तैयार

मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि मैं पीएम मोदी से विकास पर बहस करने के लिए तैयार हूं। वो जहां चाहें मैं उनसे बहस कर सकता हूं। वो पूर्वांचल में प्रचार के लिए जाएंगे अगर वो गंगा के किनारे बहस करें तो इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है।

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को कम से कम एक बात तो बतानी चाहिए कि जो उन्होंने लोगों के लिए की हो। उन्होंने कहा कि मोदी जी मन की बात तो करते हैं लेकिन काम की बात करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें