फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'समाजवादी अखिलेश' लांच कर ट्विटर पर छा गए सीएम

Fri, 14 Aug 2015 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को ट्विटर पर छाए रहे। मोबाइल एप्लीकेशन ‘समाजवादी अखिलेश’ लॉन्च करने के तत्काल बाद ही ट्विटर यूजर्स ने #DigitalCM के रूप में उन्हें टैग करना शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच यह ट्विटर के टॉप 10 ट्रेंडिंग टॉपिक में आया और #DigitalCM’ जल्द ही टॉप पोजिशन पर पहुंच गया। यहां यह करीब 1 घंटा तक नंबर वन बना रहा।
विज्ञापन


हालांकि, शाम तक  इस पर ट्वीट किए जाते रहे। इनमें सीएम अखिलेश की पहल को सरकार को जनता से जोड़ने वाला बताया गया। वहीं दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और सरकार की ओर से भी इस तरह की पहल की जरूरत जताई गई।

टॉपिक ट्विटर पर यूं करता है ट्रेंड
ट्विटर पर जिन 140 अक्षरों में अपनी बात कही जाती है, उनमें सबसे ज्यादा किस एक शब्द या शब्द समूह पर बात हो रही है, वह ट्रेंडिंग बनते जाते हैं। कई दफा ऐसे शब्दों को हैश टैग किया जाता है, ताकि वे अलग से पहचान पा सकें। हर समय ऐसे 10 शब्द या टॉपिक ट्विटर पर ट्रेंड करते हैं। जितने ज्यादा ट्वीट आते जाएंगे, टॉपिक ट्रेंड करता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम को यूं सराहा

अखिलेश यादव ने खुद को असली लीडर साबित किया है यह एप्लीकेशन लॉन्च करके।
- ishal

वेलडन अखिलेश यादव, या मैं कहूं #DigitalCM जिस तरह का कदम आपने उठाया है, सभी सरकारों को उठाना चाहिए।
- @2009Simran

नया एप्लीकेशन है जो हमें अपडेट रखने के लिए सरकारी अपडेट भेजेगा। जनता को अपनी समस्याओं का सीधा समाधान मिल सकेगा।
- Satishshukla

यह नया एप्लीकेशन आपको सीधे सीएम से जोड़ता है, वाह।
- SardhaJena

यह एप्लीकेशन लॉन्च करके सीएम अखिलेश यादव ने प्रगतिवादी की भूमिका अख्तियार कर ली है।
- ErManikSharma
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें