समाजवादी पार्टी के अधिकृत ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लोकसभा-2014 के चुनाव में दिए गए एफिडेविट प्रदर्शित किए हैं।
लोकतंत्र में सच्चाई का परिचय आवश्यक है शीर्षक के साथ दोनों नेताओं के वो एफिडेविट प्रदर्शित किए हैं, जिनमें उन्होंने अपने ऊपर चल रहे मुकदमों और एफआईआर की जानकारी दी है। सपा के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया में हलचल मची हुई है।