फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किसानों से किए वादे नहीं किए पूरे, इसलिए हो रहा विरोध: अखिलेश यादव

Tue, 02 Oct 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पिछले साढ़े चार साल में सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। इसलिए किसान आज आंदोलन कर रह है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पिछले साढ़े चार साल में देश में करीब 50 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। जो कि सबसे ज्यादा भाजपा शासित राज्यों में हुई है। उन्होंने क्रांति यात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि सपा किसानों के साथ है।

आपको बता दें कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच किया था लेकिन उन्हें दिल्ली में प्रवेश से रोक दिया गया। किसानों की रैली दिल्ली में न घुस सके इसके लिए भारी पुलिस व सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि आज देश का अन्नदाता दुखी है। वो कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। इसके लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। हम चाहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ किया जाए और उन्हें मुफ्त बिजली और अपनी फसल का भाव खुद तय करने का मौका दिया जाए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों के दिल्ली में प्रवेश करने से रोक लगाने पर नाराजगी जताई है और कहा कि हम किसानों के साथ हैं। उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने दिया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें