पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बढ़ी हुई निर्माण लागत के साथ जीएसटी की भी मार पड़ी है। इस योजना के लिए 8.30 प्रतिशत की दर से पीएनबी से 12 हजार करोड़ रुपये कर्ज भी लिया गया है। जीएसटी से कीमत में वृद्धि के कारण जनता को महंगा टोल देना होगा।
अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट बदल दिया है। अब किसानों के लिए मंडियां नहीं बनेंगी। इससे दूध, फल, सब्जी उत्पादक किसान प्रभावित होंगे। गांवों में खुशहाली और रोजगार की संभावनाओं को भाजपा ने खत्म कर दिया है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ आजमगढ़ में 12 जुलाई को जनसभा होगी।