फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारी कोशिशें फेल, सरकारी बंगले से विदा हुए अखिलेश, सुशांत गोल्फ सिटी नया ठिकाना

Sat, 02 Jun 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बंगले से निकले अखिलेश व डिंपल, वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे परिवार के साथ अखिलेश
विज्ञापन

सरकारी बंगला बचाने की सारी कोशिशें नाकाम होने के बाद आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को 4, विक्रमादित्य मार्ग को खाली कर दिया। पत्नी और बच्चों के साथ बंगले से निकलकर अखिलेश यादव वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे।

विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी स्थित उनका निजी आवास तैयार होने तक वह यहीं रहेंगे। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी फिलहाल वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही रुके हुए हैं। 

बताया जा रहा है कि सुशांत गोल्फ सिटी में मुलायम और अखिलेश के बंगले को तैयार किया जा रहा है। जल्द ही दोनों नेता उसमें शिफ्ट करेंगे। वहां भी दोनों नेताओं के बंगले अगल-बगल ही हैं। इसके अलावा अखिलेश का बंगला दो बंगलों को जोड़कर बनाया गया है।
विज्ञापन


शनिवार शाम तक मुलायम और अखिलेश के सरकारी बंगले को पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों ही बंगलों का ज्यादातर सामान उनके नए आवास में पहुंचा दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि शाम तक बंगले के पूरी तरह खाली होने के बाद चाभियां राज्य संपत्ति विभाग को सौंप दी जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें