भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आजम खां ने अपने ओहदे का फायदा उठाते हुए तमाम घपले-घोटालों को अंजाम दिया। जांच में अब जब वे घपले-घोटाले सामने आ रहे हैं तो परेशान अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव को आगे कर आजम को बेगुनाह बताना शुरू कर दिया है।
'सपा शासन में जमीनों पर कब्जे को उद्योग का रूप दिया गया'
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा के शासन काल में जमीनों पर कब्जे को उद्योग का रूप दिया गया। सरकार के संरक्षण में सरकारी जमीनों के साथ-साथ कमजोर वर्गों की जमीनों पर भी कब्जे किए गए। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर ऐसी शिकायतों को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कराई गई तो तमाम भूमाफिया जांच के घेरे में आने लगे। रामपुर में आजम खां के खिलाफ भी कई ऐसे मामले सामने आए तो अखिलेश यादव भी बेचैन हो रहे हैं।