फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताएं कब है एक्सप्रेस-वे का उद्घाटनः मुलायम

Sun, 23 Nov 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे पांच स्थानों से एक साथ बनना शुरू हो जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम सीएम के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर 11 बजे के बाद हुआ। यहां सरकार के कई मंत्री, शासन के अफसर, निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधि व सत्ताधारी दल के नेता मौजूद रहे।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री जिन विकास योजनाओं के साथ अगले विधानसभा चुनाव में उतरना चाहते हैं उनमें यह एक्सप्रेस-वे भी एक है। शायद यही वजह है कि निवेशक न मिलने पर सरकार ने अपने बजट से इसे बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार को न सिर्फ अपने कई चुनावी वादों को किनारे करना पड़ा बल्कि कई योजनाओं को बंद कर देना पड़ा। लैपटॉप, कन्या विद्याधन, हमारी बेटी-उसका कल और साड़ी-कंबल वितरण योजनाएं इसका उदाहरण हैं।

पश्चिम यूपी का होगा विकास

मगर, तमाम उतार-चढ़ाव देखने के बाद यह योजना रविवार को जमीन पर आ जाएगी। माना जा रहा है कि यह एक्सप्रेस-वे सत्ताधारी दल के लिए चुनाव में राजधानी से पश्चिमी यूपी के बीच विकास के दावे का मुख्य जरिया होगा।

सरकार मध्य यूपी में आईटी सिटी, मेट्रो रेल सहित कई योजनाओं को गिना सकेगी लेकिन पश्चिमी यूपी में एक्सप्रेस-वे पर ही मुख्य दारोमदार होगा।

इसका फायदा वैसे तो पूरे प्रदेश को होगा लेकिन सूबे के एक दर्जन जिलों पर सीधे तौर पर इसका प्रभाव नजर आएगा। एक्सप्रेस- वे को हर हाल में चुनाव से पहले तैयार कराने के लिए समय से पहले काम पूरा करने वाली निर्माण कंपनियों के लिए इन्सेंटिव का भी प्रावधान है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 302 किमी. लंबा यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा। यह आगरा के एतमादपुर मदरा से शुरू होकर राजधानी में मोहान रोड के ग्राम सरोसा-भरोसा में खत्म होगा। प्रदेश के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के मुख्य आकर्षण

इस एक्सप्रेस 6 लेन डिवाइडेड कैरिज-वे, मुख्य यातायात मार्गों के लिए इंटरचेन्जेज, पैदल यात्रियों व पशुओं के लिए अंडरपास, सर्विस रोड तथा ग्रीन बेल्ट साथ-साथ बनेंगे, सड़क के दोनों ओर दो-दो स्थलों पर विश्राम गृह, पेट्रोल पंप, सर्विस सेंटर व भोजनालय खुलेंगे।

इससे पश्चिमी यूपी व राजधानी लखनऊ के बीच तेज व सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। वाहनों में प्रयोग होने वाले डीजल-पेट्रोल की बचत होगी। प्रदूषण भी नियंत्रित होगा।

एक्सप्रेस-वे जिन क्षेत्रों से गुजरेगा वहां सामाजिक और आर्थिक विकास होगा। कृषि, वाणिज्य, पर्यटन तथा उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेस-वे के पास के इलाकों में बड़ी कृषि मंडियां बनेंगी जिसका फायदा किसानों को होगा।

यह एक्सप्रेस-वे आगरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई तथा लखनऊ को जोड़ेगा। इन जिलों में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें