फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर वाले यूपी छोड़कर चले गए, हम तो यहीं रहेंगे: अखिलेश यादव

Tue, 07 Mar 2017 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
विज्ञापन
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने अंबेडकरनगर की आलापुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो बाहर से लोग आए थे, वो यूपी छोड़कर जा चुके हैं। मुझे तो कहीं नहीं जाना। मुझे यहीं रहना है, इसलिए आप हमें समर्थन ‌करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में दो रोड शो किए हैं। ये बताता है कि उन्होंने कोई काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने बिजली को भी ‌हिंदू मुसलमान में बांट दिया। कहते हैं कि रमजान में बिजली दी पर दीवाली में नहीं दी। हमने आकड़े दिखा दिया कि दोनों ही त्यौहारों में हमने बिजली दी। ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने बिजली को भी बांट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने गोरखपुर के सांसद आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा और कहा कि बाबा कहते हैं कि बिजली नहीं आती है। मैंनें उनसे कहा कि आपके आश्रम के पास से कोई तार गुजरता हो तो उसे छूकर देख लो, पता चल जाएगा कि बिजली आती है कि नहीं। उन्होंने अभी तक नहीं छुआ। अगर छूते तो एंबुलेंस बुलाते और उन्हें पता चल जाता कि यहां एंबुलेंस टाइम पर पहुंच जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें