फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, दोबारा मौका मिला तो यूपी की तस्वीर बदल कर रख दूंगा

Wed, 15 Feb 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मेरी नजर दिल्ली की तरफ नहीं है। मैंने तो सिर्फ दिल्ली जाने वाली सड़क और गांव जाने वाले रास्तों को ही ठीक करवाया।
विज्ञापन


ट्रेनी सीएम होकर भी राजधानी लखनऊ के विकास के लिए बहुत काम कराए। दोबारा मौका मिलने पर तस्वीर ही बदलकर रख दूंगा। वह मंगलवार को राजधानी में कपूरथला चौराहा पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले उन्होंने फर्रुखाबाद, कन्नौज और हरदोई में भी जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस-सपा गठबंधन को करीब 300 सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन


सूबे में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, टीवी रेडियो पर मन की बात कहने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कोई नहीं जान पाया। ढाई साल में उन्होंने कोई काम की बात नहीं कही। केवल देश को गुमराह किया है।

भाजपा ने केवल सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने जहर घोलने व समाज को बांटने का काम किया है। भाजपाई केवल साजिश व धोखा करते हैं। वहीं सपा का काम जमीन पर दिखता है।
Trending Videos
विज्ञापन

'सपा किस दौर से गुजरी किसी से छिपा नहीं है'

- फोटो : amar ujala
उन्होंने ने हरदोई की जनसभा में कहा कि किसी से छिपा नहीं है कि सपा किस दौर से गुजरी है। एक समय ऐसा भी आया कि जब लगा कि साइकिल चली जाएगी, लेकिन सांसद नरेश अग्रवाल के सहयोग से सपा को साइकिल मिल गई।

साइकिल न मिलती तो प्रधानी की तरह न जाने किस निशान पर चुनाव लड़ रहे होते। अब तो साइकिल के हैंडल को कांग्रेस का हाथ भी मिल गया है। इसलिए साइकिल अब दोगुनी रफ्तार से दौड़ेगी। हमारा गठबंधन दो कुनबों का नहीं बल्कि दो युवाओं की नई सोच व नए विकास का गठबंधन है।

डिम्पल ने कहा- दोबारा बनवाएं सपा सरकार
राजधानी में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सपा सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद थीं। चुनाव के दौरान राजधानी में यह उनकी पहली जनसभा थी।

इस दौरान डिम्पल ने कहा, सपा ने गांव और शहर, दोनों के विकास पर ध्यान दिया। अमीर और गरीब, सभी को इंसाफ मिला। इसलिए सपा प्रत्याशियों को जिता देना ताकि अखिलेश यादव फिर से सीएम बन सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें