समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को मैगनोलिया के इक्कीस पौधे लगाए। उन्होंने संदेश दिया कि इस बरसात में फलों के पौधे भी लगाएंगे... अपने उत्तर प्रदेश को फूलों से महकाएंगे और फलों से समृद्ध बनाएंगे।
एक अन्य ट्वीट में अखिलेश यादव ने भाजपा पर पर्यावरण की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया कि विश्व पर्यावरण दिवस की हरी-भरी शुभकामनाएं!
पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण सरंक्षण अपरिहार्य है। इसलिए सपा के समय वृहद वृक्षारोपण का विश्व रिकार्ड, बुंदेलखंड में जल-संरक्षक तालाब, साइकिल ट्रैक व हाईवे बने और हरित पार्कों का विकास हुआ। भाजपा ने पर्यावरण की उपेक्षा की है।