कुंए में गिरी गाय को बाहर निकालने वाले मो. जकी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया है। सीएम ने इसके अलावा विभिन्न घटनाओं में मरने वाले लोगों के आश्रितों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की।
इनमें चार अधिवक्ता व एक मजदूर का परिवार शामिल है। इन सबको दस-दस लाख रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने एक कुएं में गिरी हुई गाय को बाहर निकालने वाले राजधानी मोहम्मद जकी को दो लाख रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप भेंट किया।
उन्होंने जकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह कृत्य काबिले तारीफ है। जकी के इस कार्य से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।