लखनऊ में बीते शनिवार को सड़क किनारे बैठने वाले जिस टाइपिस्ट किशन कुमार के साथ यूपी के दरोगा प्रदीप कुमार ने बदसलूकी की थी। ये घटना सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई।
उसके बाद टाइपिस्ट किशन कुमार को यूपी सरकार ने माफी मांगते हुए नया टाइपराइटर भी दिया। वहीं, सोमवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने टाइपिस्ट किशन कुमार के लिए एक बड़ी घोषणा भी की।
सीएम अखिलेश यादव ने टाइपिस्ट किशन कुमार को उनकी जरूरतें पूरी करने के लिए एक लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की है। सीएम अखिलेश यादव ने ट्विट करके ये जानकारी दी।
इससे पहले शनिवार को अखिलेश यादव ने डीएम राजशेखर के साथ टाइपिस्ट के घर नया टाइपराइटर भी भिजवाया था।