फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने शुरू किया मिशन 2019, प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर बताएंगे विकास कार्य

Sat, 15 Dec 2018 01:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को समाजवादी विजन एवं विकास पद यात्रा को लखनऊ में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र नेता पूजा शुक्ला के नेतृत्व में यह पदयात्रा प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी और सपा सरकार में किए गए काम का ब्यौरा जनता को देगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही सपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आपको बता दें कि अभी हाल में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद विपक्षी पार्टियों के नेताओं का आत्मविश्वास बढ़ गया है और वो इन परिणाम को भाजपा विरोधी माहौल बताकर प्रचारित कर रहे हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा का गठबंधन तय माना जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही कह दिया है कि चुनाव के नजदीक आते ही सीटों पर भी फैसला हो जाएगा। सपा-बसपा की घेरेबंदी और कांग्रेस को तीन राज्यों में सत्ता मिलने के बाद भाजपा के लिए 2019 का चुनाव आसान नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें