फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के चार विधायकों को अखिलेश ने दिखाया बाहर का रास्ता

Mon, 13 Jun 2016 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले दो और सपा विधायकों को निलंबित कर दिया है। दो विधायक रविवार रात ही निलंबित कर दिए गए थे।
विज्ञापन


इस तरह सपा क्रॉस वोटिंग में चार विधायकों को निलंबित कर चुकी है। एक विधायक पहले से ही निलंबित और निष्कासित है।

संकेत हैं कि एक-दो दिन में पार्टी एक और विधायक पर कार्रवाई कर सकती है। इस विधायक पर भी क्रॉस वोट करने का संदेह है।
विज्ञापन

ये किए जा चुके हैं निलंबित

- फोटो : amar ujala
सपा के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से विधायक नवाजिस आलम खां और हरदोई के गोपामऊ से विधायक श्याम प्रकाश को क्रॉस वोटिंग में विधान मंडल दल और पार्टी से निलंबित कर दिया है।

बुलंदशहर के डिबाई से विधायक श्री भगवान शर्मा गुड्डू पंडित और शिकारपुर से विधायक मुकेश शर्मा रविवार को ही निलंबित किए जा चुके हैं।

क्रॉस वोटिंग करने वाले बिसवां (सीतापुर) से विधायक रामपाल यादव पहले ही पार्टी से निलंबित और फिर निष्कासित किए जा चुके हैं।

आरोप है कि इन सभी ने राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में सपा उम्मीदवारों के बजाय दूसरे दलों के उम्मीदवारों को वोट दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें