फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का सवाल, भैंस पर चर्चा के बाद अब कुत्ता ढूंढ़ने पर क्या कहेगी बीजेपी?

Thu, 18 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक बीजेपी के नेता का आगरा में कुछ खो गया था, हमारे यहां कुछ खोता है तो बहुत बात होती है। कुछ खोता है तो पुल‌िस में बात जाती है। भैंस वाला मामला आपने अखबार में बहुत पढ़ा होगा। पुल‌िस का काम है खोई हुई चीजों को खोजना।
विज्ञापन


मैं बीजेपी के लोगों से पूछना चाहता हूं क‌ि पुल‌िस ने आपका कुत्ता खोज न‌िकाला तो अब पुल‌िस की तारीफ करोगे या नहीं। मुख्यमंत्री गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के सभागार में कन्या विद्याधन वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव ने कहा, कभी-कभी ये भी मुश्क‌िल होती है क‌ि घर में तो कुत्ता एक ही होता है ल‌ेक‌िन दरवाजे पर ल‌िखा होता है, ‘कुत्तों से सावधान’, हालांक‌ि तुरंत ही बात संभालते हु ये भी कहा क‌ि ये कहीं अलग ले जाकर न जोड़ी जाए क्योंक‌ि ब्रेंकिंग न्यूज के जमाने में बात का अलग मतलब न‌िकाल ल‌िया जाता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, उप्र मदरसा बोर्ड और उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना के तहत 30-30 हजार रुपये का चेक द‌िए गए।

चेक व‌ितरण के दौरान सीएम अख‌िलेश यादव ने कहा क‌ि वह चाहते थे क‌ि रक्षाबंधन के पहले छात्राओं को ये चेक द‌िए जाएं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सपा सरकार की उपलब्ध‌ियां ग‌िनवाईं।  उन्होंने कहा क‌ि सपा सरकार ने सबसे ज्यादा लैपटॉप द‌िए और आने वाले समय में कन्या व‌िद्याधन और बढ़ाया जाएगा।

मेट्रो चलवाएं हम और दावा करे केंद्र, कमाल है बेईमानी की

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। विशेषकर विकास कार्यों को लेकर विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में तो कोई ऐसा काम किया नहीं और अब सपा सरकार के काम में कमियां खोज रहे हैं।

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘लखनऊ में मेट्रो का काम हम करवा रहे हैं और भाजपा दावा कर रही है कि यह योजना केंद्र की है, कमाल है बेईमानी की। जनता सब जानती है कि काम कौन करा रहा है। देश के गृहमंत्री के क्षेत्र में हमने मेट्रो चलवाई है और अब प्रधानमंत्री के क्षेत्र में भी चलवाएंगे’।

उन्होंने कहा, मुलायम सिंह सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत छात्राओं को दी जाने वाली रकम 20 हजार को बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया है, ताकि इनकी आगे की पढ़ाई में बाधा न आए। साथ ही इस योजना केक्रियान्वयन में बदलाव कर इसका वितरण पारदर्शी तरीकेसे किया जा रहा है।

'अब सरकार कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को मुफ्त स्कूल बैग देगी'

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग को सुलभ शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। तकनीकी व वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मेधावी छात्रों को बेहतर कंपनी का लैपटॉप दिया था। अब 1 से 8 तक के छात्रों को मुफ्त स्कूली बैग देने जा जा रही है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे और प्रस्तावित लखनऊ-बलिया एक्सप्रेस-वे की चर्चा करते हुए कहा कि ये सड़कें प्रदेश के आर्थिक विकास का जरिया भी बनेंगी। इन सड़कों से गांव, किसानों के साथ-साथ उद्योगों के विकास में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि घोषणापत्र में किए गए सारे वादे हमने पूरे कर दिए हैं, लेकिन अच्छे दिन का इंतजार जनता आज भी कर रही है। पता नहीं, केंद्र सरकार जनता को अच्छे दिन कब दिखाएगी।
विज्ञापन

बुआजी की हाथी न उठ रहा, न बैठ रहा

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने बसपा की जमकर चुटकी ली। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक परिसर में बने हाथियों पर कहा, बुआजी की हाथी न तो उठ रहा है और न बैठ रहा है जबकि सपा सरकार में हुए विकास कार्य जनता के काम आ रहे हैं।

इससे पहले माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव, समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन, मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन, वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री साहब सिंह सैनी व जंतु एवं उद्यान राज्य मंत्री डॉ शिव प्रताप यादव भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें