फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम से जनता का भरोसा उठा, बैलेट पेपर से होने चाहिए चुनाव : अखिलेश यादव

Tue, 29 May 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैराना व नूरपुर में बड़े पैमाने पर ईवीएम व वीवीपैट में गड़बड़ी का उल्लेख करते हुए एक बार फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई है। कहा कि ईवीएम से जनता का भरोसा उठता जा रहा है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए इसके बजाय बैलेट से चुनाव होना चाहिए।

विज्ञापन


अखिलेश मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा, चरण सिंह ने गांव, गरीब व किसानों की खुशहाली के लिए जो सपना देखा था समाजवादी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। उनके कर्मक्षेत्र में सोमवार को हुए मतदान में ईवीएम व वीवीपैट खराब होने की शिकायतें बड़े पैमाने पर मिलीं।

तेज धूप में घंटों खड़े रहने के बावजूद लोग मतदान नहीं कर पाए। जिस तरह से ईवीएम खराब हैं, वीवीपैट मशीनें चल नहीं रही हैं, उससे संदेह उठ रहा है। कैराना व नूरपुर की घटनाओं से साबित हो गया है कि ईवीएम से मतदान लोकतंत्र के लिए खतरा है।
विज्ञापन


सवाल यह भी है कि ये मशीनें उन्हीं इलाकों में क्यों खराब हुईं जहां रालोद, सपा व बसपा के वोटर थे। गरीब, मुस्लिम, दलित और किसान, मजदूर मतदान नहीं कर पाए। कहा कि जैसी शिकायतें आई हैं, हमें उम्मीद है कि निर्वाचन आयोग वहां दोबारा वोट डालने का मौका देगा। उन्होंने अंदेशा जताया कि मशीनें एक रणनीति के तहत खराब की गईं थी।

विज्ञापन

पीएम-सीएम ने प्रभावित किया उपचुनाव

- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ पर उपचुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। कहा कि एक तरफ पीएम रोड शो निकाल रहे थे और दूसरी तरफ सीएम गंगा स्नान करने हरिद्वार चले गए। इसके बावजूद कैराना व नूरपुर के लोगों ने भाजपा को हराने के लिए वोट दिया है। अपनी कमी छिपाने के लिए भाजपा नेता चुनाव आयोग में शिकायत करने पहुंचे।

आवास खाली करने के लिए समय मांगा है
बंगला खाली करने के नोटिस पर अदालत जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, हमने सिर्फ  ये गुजारिश की है कि हमें थोड़ा समय दिया जाए। हमारे पास या नेताजी के पास लखनऊ में कोई घर नहीं है। हां, नोटिस का एक फायदा हो गया। हम लखनऊ में घर बनवा रहे हैं। इस घर की दीवार सीएम आवास से मिली हुई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें