फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCRB: अखिलेश यादव बोले- महिलाओं के खिलाफ अपराध और हिरासत में मौत मामले में यूपी अव्वल

Wed, 31 Aug 2022 12:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनसीआरबी के आंकड़ों को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इसके आंकड़ों से यूपी की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है। कैबिनेट की ब्रीफिंग में भी झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों से यूपी की स्थिति स्पष्ट हो रही है। यूपी में महिला अपराध सबसे ज्यादा हो रहे हैं। यही नहीं हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें यूपी में हुई हैं। महिला अगर शिकायत लेकर थाने जाती है तो उसका सुरक्षित लौटना मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी भाजपा सरकार सब दुरुस्त होने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कहा कि अब लेन-देन का भ्रष्टाचार थाने से तय हो रहा है। दुकानदारों और ठेले वालों से भी वसूली हो रही है। भाजपा के लोग हर बुरे काम और अपराध में लिप्त हैं। नोएडा में एक भाजपा नेता ने तो पूरी पार्टी के नेताओं के चरित्र की पोल खोल दी है। अखिलेश ने नोएडा पुलिस कमिश्नर पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का खास अधिकारी नोएडा को लूट रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों और युवाओं को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार ने दूसरों की इमेज खराब करने और झूठ बोलने के लिए आईटी प्रोफेशनल रख रखे हैं। जिनकी ऊर्जा अच्छे काम में लगनी चाहिए थी, वे भाजपा के झूठ में खप रहे हैं। कहा, एक मंत्री ने दिल्ली से आकर ट्रांसफर-पोस्टिंग में कई सौ करोड़ रुपये कमा लिए। हर जगह सड़कें टूटी हैं और पौराणिक स्थलों व तालाबों को नष्ट किया जा रहा है। 
विज्ञापन


झूठ बोलने के लिए बनाए ट्वीट डिप्टी सीएम
अखिलेश ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयानों को भाजपा की डिवाइड एंड रूल रणनीति का हिस्सा बताया। कहा, वे बैकवर्ड कम्युनिटी के पेड लोग हैं। मुख्यमंत्री को न बोलना पड़े, इसलिए दो ट्वीट डिप्टी सीएम रखे हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मरीजों को इलाज और दवा की व्यवस्था कराने के बजाय दूसरे कामों में उलझे हैं। भारत की सीमा में चीन कब्जा कर रहा है, लेकिन सरकार के ट्वीट डिप्टी सीएम उस पर नहीं कुछ बोलेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें