सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा के साथ गठबंधन पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इस दिशा में जो भी प्रगति होगी उसकी जानकारी मीडिया को जल्दी ही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर जो भी कुछ होगा, सबके सामने जरूर आएगा।
भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि पूरे देश में किसान, व्यापारी और युवा परेशान हैं, सब लोग परिवर्तन चाहते हैं। भाजपा ने राजनीति में जो सिखाया है, अब दूसरे दल भी वही कर रहे हैं। भाजपा ने तो देश भर में न जाने कितने दलों के साथ गठबंधन किया है।
अब सपा-बसपा भी अपना गणित ठीक कर रहे हैं। गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला दोनों दलों के नेता करेंगे कि गठबंधन में किसे शामिल करना है और किसे नहीं।