यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने आवास से गाजीपुर में बने गंगापुल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ब्रिज कॉर्पोरेशन को बधाई दी। उन्होंने बताया कि कई लोग पूछते थे कि ये पुल कब बनेगा। ये पुल बन गया है अब लोगों को आसानी होगी साथ ही क्षेत्रीय लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सैदपुल काफी समय से बन रहा है और हमें अब इसका उद्घाटन करने का मौका मिला।
अखिलेश ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे जनता के लिए बहुत जल्दी खोल दिया जाएगा। यूपी सरकार ने रिकॉर्ड समय में ये पुल बनाकर तैयार किया है।