फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम रामनरेश यादव का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश, मुलायम और राम नाईक

Tue, 22 Nov 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राम नरेश यादव को श्रद्धांजल‌ि देने पहुंचे मुलायम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व सीएम रामनरेश यादव का मंगलवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उनका काफी वक्त से इलाज चल रहा था। सुबह करीब नौ बजे उनका निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। राम नरेश का अं‌त‌िम संस्कार बुधवार को उनके गृह जनपद अलीगढ़ में होगा।
विज्ञापन


यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने उनकी मृत्यु पर दुख जताया। वह दोपहर 12.30 उनके घर पर श्रद्धांजल‌ि देने पहुंचे। वहीं यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव ने भी उनके लखनऊ आवास पर पहुंचकर पर‌िजनों को ढांढस बंधाया। सीएम ने कहा क‌ि वह एक लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने जीवनभर ‌क‌िसानों और गरीबों के ल‌िए काम क‌िया। इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके पर‌िवार को श‌क्त‌ि दे। बलराम यादव, दुर्गा यादव, शारदा प्रताप शुक्ला और आदेश प्रसाद सह‌ित कई नेता श्रद्धांजल‌ि देने पहुंचे।

रामनरेश यादव 23 जून 1977 से 15 फ़रवरी 1979 तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 1977 से 1979 तक निधौली कलां (एटा) का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया तथा 1985 से 1988 तक शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) से विधायक रहे। वह 26 अगस्‍त 2011 से 7 सितंबर 2016 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें